देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं समेत विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार से संबंधित 100 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित भुगतान का मुद्दा भी उठा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बकाया भुगतान के लिए बजट की व्यवस्था कर रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द ही अस्पताल को लंबित राशि का भुगतान किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन में अस्पताल की भूमिका की सराहना करते हुए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये संस्थान मानवता की सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में इसी तरह सराहनीय योगदान देते रहेंगे।श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…