स्वस्थ मतदाता, स्वस्थ लोकतंत्र की थीम पर दौड़ेंगे युवा

12 जनवरी को सर्वे स्टेडियम में आयोजित होगी 10 किमी दौड़
सेना, आईटीबीपी,पुलिस समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिक करेंगे दौड़ में प्रतिभाग
अलग-अलग 5 श्रेणियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 15 विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा
देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगमी 12 जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा देहरादून में 10 किमी रन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इस दौड़ में भारतीय सेना, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), उत्तराखण्ड पुलिस, सचिवालय एथलेटिक क्लब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस आयोजन की थीम स्वस्थ मतदाता- स्वस्थ लोकतंत्र रखी गई है। 10 किमी दौड़ का आयोजन हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम से किया जाएगा। सर्वे स्टेडियम से न्यू कैंट रोड होते हुए प्रतिभागी राज भवन के सामने से महिंद्रा ग्राउंड के लिए जाएंगे। यहां से महिंद्रा ग्राउंड से पूरा राउंड लेने के बाद वापस सर्वे स्टेडियम के लिए प्रतिभागी 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सकेंगे।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंगडे ने बताया राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आएगी इस दौड़ का उद्देश्य प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूकत करना है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है जिसके तहत अलग-अलग 5 श्रेणियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले कल 15 विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
अब तक 600 रजिस्ट्रेशन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंगडे ने बताया कि 10 किमी दौड़ के लिए अबतक करीब 600 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन का आखिरी तारीख 8 जनवरी रखी गई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

2 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

3 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

3 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

3 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

3 hours ago