Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अब तक 6 की मौत – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)कुमाऊं: देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड के जंगल इस वक्त भयानक आग से जूझ रहे हैं। राज्य के विभिन्न जंगलों में लगी आग के कारण विभिन्न प्रजातियों, वनस्पतियों समेत पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है। अब इस आग से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करने जा रहा है। इस मामले को जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष लाया गया है जिस पर आज बुधवार को सुनवाई होगी। याचिका में वकील ने कहा है कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में लगभग 44 प्रतिशत जंगल जल रहे हैं और इसमें 90 प्रतिशत आग मानव गतिविधि के कारण है।अब तक 6 लोगों की मौतउत्तराखंड के विभिन्न जंगलों में लगी आग के कारण अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े पिछले साल से दोगुने हैं। बीते साल आग लगने की घटना में 3 और 2022, 2021 और 2020 में दो- दो लोगों ने जान गंवाई थी। जिस तरह से आग ने विकराल रूप लिया है उससे मौतों के बढ़ने की आशंका है। आपको बता दें कि इस आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना की भी मदद ली जा रही है।अब तक कितना नुकसान?बीते साल एक नवंबर से अब तक प्रदेश में जंगलमें आग की 910 घटनाएं हुईं हैं जिनसे करीब 1200 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से वनों को बचाने के लिये अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण राहत मिली है लेकिन अभी भी इस पर काबू पाना एक चुनौती है।आग लगाने के 390 केस दर्जउत्तराखंड के जंगलों में आग को बढ़ाने के मामले में पुलिस ने 390 केस दर्ज किए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस साल 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये संख्या उत्तराखंड के राज्य बनने के बाद एक रिकॉर्ड है। आरोप है कि जंगलों में आग लगने की 90 फीसदी घटना मानव निर्मित है।आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमीउत्तराखंड के वन विभाग ने दावा किया है कि बीते 24 घंटों में जंगल में आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी आयी है। वन विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में जंगल में आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी आयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक, छह मई को जंगल में आग की 125 घटनाएं सामने आयीं जबकि सात मई को यह कम होकर 46 रह गयीं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

47 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago