उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट भिकियासैंण इलाके में मंगलवार की सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की दिशा में जा रही यात्रियों से लदी बस असंतुलित होकर गहरी घाटी में गिर गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कुछ यात्रियों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य के बुरी तरह चोटिल होने की संभावना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र होने की वजह से बचाव अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय घायलों को घाटी से बाहर निकालने और उन्हें पास के चिकित्सालय पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन हादसे की पूरी डिटेल और मृतकों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है।
अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि राहत दलों को मौके पर पहुंचा दिया गया है और कुछ लोगों के निधन की जानकारी मिली है।
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…