Categories: hindiUttarakhand

हाईवे पर दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट … 3 गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों ने गंवाई जान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देहरादून-डोईवाला हाईवे पर गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर (car collision in highway) हो गई. घटना इतनी भयावह थी की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं छह लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-डोईवाला हाईवे पर जहां से कुवांवाला जंगल शुरू होती है, वहीं पर हादसा हुआ है. बुधवार सुबह तीन गाड़ियों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई. इसके बाद देहरादून डोईवाला हाईवे पर अफरा तफरी मच गई. मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. तब जाकर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.गाड़ियों के उड़ गए परखच्चेबताया जाता है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक गाड़ी जाकर डिवाइडर पर चढ़ गई. वहीं दूसरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. तीसरी गाड़ी हाईवे के किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में 5 साल की एक मासूम और उसकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई. घटना में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए.6 लोग घायल होकर पहुंचे अस्पतालघायलों को दुर्घटना के बाद आनन फानन मे दून अस्पताल लाया गया. उधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ इसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है. घटना में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 06 लोग घायल हो गए है. ,मृतको में माँ बेटी शामिल है घटना के बाद पुलिस की पड़ताल जारी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

20 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

41 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago