यूपी के सीएम योगी के परिजनों से गाली-गलौज करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

यूपी के सीएम योगी के परिजनों से गाली-गलौज करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी के परिजनों से गाली-गलौज करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
कांग्रेस नेता ने सीएम के भाई शैलेश बिष्ट से फोन पर बात कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली गलौच भी की। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत की और तहरीर दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों से गाली-गलौज करना और जान से मारने की धमकी देना एक स्थानीय कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य को भारी पड़ गया। पुलिस ने मुख्यमंत्री के भाई शैलेश बिष्ट की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचूर यमकेश्वर हाल निवास कोटद्वार निवासी शैलेश बिष्ट ने मामले में गत 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कहा कि वह आर्मी में हैं और वर्तमान में कोटद्वार में उनकी तैनाती है।
कहा कि जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने उनके परिवार के खिलाफ गत 16 जून को फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड किया। उसका विरोध करते हुए उन्होंने जब आरोपी नेता को फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा तो उसने फोन पर ही गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।
घटना के 25 दिन बाद आरोपी ने उन्हें कॉल किया और उनके परिवार वालों को फिर से गाली देने लगा। बताया कि इस दौरान आरोपी ने उन्हें मारने की धमकी भी दी। कहा कि आरोपी नीलकंठ इलाके में इस प्रकार की हरकतें पहले भी कर चुका है।
कहा कि उनके पास आरोपी की रिकॉर्डिंग भी है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

18 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

40 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago