Categories: hindiUttarakhand

ऋषिकेश-हरिद्वार हाइवे पर ट्रक और XUV 500 में जबरदस्‍त टक्‍कर, कार के उड़े परखच्‍चे, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: ऋषिकेश-हरिद्वार हाइवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मंशा देवी फाटक के पास ट्रक और XUV 500 की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को कब्जे में लिया। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, रास्ते में अचानक से सामने गाय आ जाने के कारण यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गएहादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर कहीं मांस के लोथड़े तो कहीं किसी का हाथ कट कर पड़ा हुआ था। जिसने भी यह नजारा देखा वह कांप गया। तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर चार लोगों की जान ले ली।
एक के बाद एक कई वाहनों को किया ओवरटेकपुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सड़क पर अचानक से आए गाय को बचाने के चक्‍कर में ड्राइवर ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा।
कार में बुरी तरह फंस चुके थे लोगउस दौरान हाइवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी जिसकी वजह से हादसा होते ही कई लोग मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को निकलना किसी भी तरह संभव नहीं था क्योंकि वह सभी लोग कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उनकी जांच की तो सभी की सांसे थम चुकी थी।
कार को काटकर निकाली गई डेडबॉडीकोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार, कार दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कार को काटकर क्रेन की मदद से ट्रैक से अलग किया। कार के अंदर चार लोग थे लेकिन चारों ही की ही मौत हो चुकी थी। कार के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई तो यह कार चंदेश्वर मार्ग ऋषिकेश निवासी सोनू कुमार की होना पता चला। इस पंजीकृत नंबर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। जब पुलिस टीम नंबर के आधार पर पते पर पहुंची तो दो लोगों की शिनाख्त हो पाई।
दो मृतकों की हुई शिनाख्‍तमृतकों में 30 वर्षीय धीरज जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड और 22 वर्षीय हरिओम निवासी हनुमान मंदिर गुमानी वाला ऋषिकेश शामिल हैं जबकि दो लोगों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

1 hour ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

1 hour ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

2 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

2 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

5 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

6 hours ago