मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी पर्यटकों से गुलजार हो गए। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए। उन्हें अगले चार दिन तक अच्छा व्यवसाय मिलने की उम्मीद है।
शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी, धनोल्टी सहित अन्य पयर्टन स्थलों का रुख किया। दोपहर तक मसूरी में अन्य दिनों की तरह चहल पहल थी, लेकिन इसके बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी और शाम तक होटलों में 60 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई, जो लगातार जारी है।
अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजारमालरोड, अटल उद्यान, लाइब्रेरी बाजार, कुलड़ी बाजार सहित अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार हो गए। देर रात तक पर्यटकों की चहल-कदमी बनी रही। जार्ज एवरेस्ट, हाथी पांव, भट्टा फाल, दलाई हिल, गनहिल, लाल टिब्बा और चार दुकान में दिन भर पर्यटकों की भीड़ रही। हालांकि, शनिवार को दून-मसूरी मार्ग सहित मुख्य सड़कों पर जाम से राहत रही।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर शाम तक होटलों में पर्यटकों की औसतन आक्युपेंशी 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी और रविवार व सोमवार के लिए इसके 100 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। मसूरी में मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड भी महसूस हो रही है। प्रशासन की ओर से भीड़ से निपटने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने…
मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही…
चार प्रतिष्ठानों से पनीर, केक, हल्दी पाउडर और पेस्ट्री के सैंपल लिए, जांच के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the newly constructed Circuit House…
देहरादून । नवरात्रि के पावन अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून के कैंपस में 17 अक्टूबर…