Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

चमोली के थराली में रातभर मूसलाधार बारिश और बादल फटने से भारी तबाही – my uttarakhand news

उत्तराखंडदुर्घटना
by cradminAugust 23, 2025August 23, 2025015

Share0

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)
चमोली जिले के थराली विकासखंड के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार देर शाम से हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। देर रात चेपडो क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद हालात और गंभीर हो गए।
कोटड़ीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत कई स्थानों पर दुकानों और मकानों में मलबा घुस गया। कई वाहन मलबे में दब गए। चेपडो में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं। वहीं सगवाड़ा गांव में एक 20 वर्षीय युवती के भवन के भीतर दबे होने की आशंका है।
नगर पंचायत थराली क्षेत्र में भी कोटड़ीप समेत कई स्थानों पर दुकानों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। राड़ीबगड़ स्थित तहसील मुख्यालय में तो उपजिलाधिकारी आवास तक मलबा घुस गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास सहित कई घरों और बाजार क्षेत्र में मलबे से क्षति हुई है। कई बाइक और अन्य वाहन भी मलबे में फंस गए।
अचानक आई आपदा के बाद लोग दहशत में हैं। तेज बारिश और मलबे के खतरे के बीच कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे और रातभर दहशत में गुज़ारी।

Share0

Exit mobile version