Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, लैंडस्लाइड की वजह से सड़क गायब, दो की मौत – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Cloud Burst: उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई, बड़कोट-यमुनात्री मार्ग पर सिलाई बैंड से पहले दो जगहों पर लैंड्सलाइड हुआ था, जिसमें 9 मजदूर लापता हो गए थ, जिसमें दो के शव बरामद कर लिए गए हैं. भूस्खलन की वजह से एक जगह सड़क बह गई है.बादल फटने से 29 लोग बहे, 20 को सुरक्षित निकाला गयाबड़कोट की घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “बड़कोट के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। वहां काम कर रहे 29 लोग बह गए. बचाव दल ने 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बचाव कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं. सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. हमने स्थिति की समीक्षा की है. अगले 2 महीने तक हमने उन्हें अलर्ट मोड में रहने को कहा है.चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगितउत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने बताया, “खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है. जैसे ही मौसम में सुधार होगा, यात्रियों और श्रद्धालुओं को निकाला जाएगा. हम उन यात्रियों के लिए काम कर रहे हैं जो फंस गए हैं या खराब मौसम के कारण अपने गंतव्य के लिए रवाना नहीं हो पा रहे हैं. हमने जिला अधिकारियों को भोजन, आराम, आवास की सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.”

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

53 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago