Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी तबाही, चारों तरफ मचा हाहाकार, बादल फटा, खिसके पहाड़ – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Alert Live: उत्तराखंड में बारिश जमकर तबाही मचा रही है. जगह-जगह बादल फटने और लैंडस्लाइड की खबरें लगातार सामने आ रही है. इस बीच चमोली-ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. पागल नाला, नंदप्रयाग, भनीर पानी, कमेडा चटवापीपल में सड़क बंद है. जोशीमठ-मलारी हाईवे तमक के पास बंद है. इसके अलावा थराली विकासखंड में कोटदीप के पास सड़क बंद है. गोपेश्वर मंजल मोटर मार्ग पर भी मलबा आ गया है. यहां पढ़ें उत्तराखंड मौसम के पल-पल के अपडेट्स…
नीति घाटी में बादल फटने से भारी तबाहीनीति घाटी में रविवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है. नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमक नाला के पास सड़क और पुल बह गया है. लगभग 35 मीटर पुल वाश आउट हो गया है, जिससे 15 गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है. लोग घाटियों में फंसे हुए हैं. बीआरओ का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग बनाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टदेहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा नैनीताल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान में भारी बारिश की चेतावनी. 1 सितंबर तक बारिश का अलर्ट है.
बीच रास्ते में फंसे बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुचमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग काफी जगह पर बाधित हो गया है, जिसकी वजह से यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं. रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकलने वाले लोग भी रास्ते पर फंसे हैं. रात को हो रही बारिश लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है. ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे कमेडा, चटवापीपल, नंदप्रयाग, भनीर पानी, पागलनाला के पास बंद है. यहां बद्रीनाथ धाम जाने वाले और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं.
रुद्रप्रयाग में बारिश से नुकसानरुद्रप्रयाग में कल रात्रि से हो रही बारिश के चलते रुद्रप्रयाग जिले के कालीमठ घाटी मे नुकसान की खबर है. यहां चिलोंण्ड गांव में गौशाला मलबे में तब्दील हो गई है, जिसमें 6-7 मवेशियों के मलबे में दब गए. स्थानीय निवासी विनोद राणा ने बताया मवेशियों को नुकसान हुआ और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश के बाद वर्तमान में मार्ग की स्थिति-1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नेताला, चड़ेथी भटवाड़ी में मलवा एवं बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है. बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है. इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच 4X4 वाहनों हेतु सुचारू है. धराली से गंगोत्री तक मार्ग सुचारू है.
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास, झर्जर गाड जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में मार्ग अवरूद्ध है. स्थान जंगलचट्टी एवं डाबरकोट में मार्ग सुलभ किये जाने कार्य गतिमान है.
3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है.4- उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है.5- उत्तरकाशी-लम्बगॉंव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है.
उत्तरकाशी में भारी तबाहीउत्तरकाशी में पापड़ गाड के कटाव ने भटवाड़ी के क्यार्क गांव के लिए खतरा पैदा कर दिया है. गांव के नीचे लगातार भूस्खलन सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. भूस्खलन के चलते गांव में छह भवनों के आंगन में दरारें आ गई हैं. तेज बारिश के कारण पापड़ गाड में आए उफान ने गंगोत्री हाईवे बने पुल को तो नुकसान पहुंचाया. लेकिन गाड के ऊफान में हुए भू कटाव ने क्यार्क गांव के लिए खतरा पैदा कर दिया. इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना है. पूर्व प्रधान विपिन राणा व संजय सिंह बताया कि पापड़ गाड के ऊफान पर आने के कारण क्यार्क गांव के खेतों में कटाव होने से भारी नुकसान हुआ है.
उत्तरकाशी में बारिश ने मचाई तबाहीजनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी प्रखंड में सुबह से हल्की बारिश जारी है. गंगोत्री हाइवे धरासू के पास रात को भारी भूस्खलन होने से बन्द है. बीआरओ की मशीन मार्ग खुलने में सुबह से जुटी है. लेकिन बड़ा भूस्खलन होने से मार्ग खुलने में समय लग सकता है. वहीं यमुनोत्री हाइवे बनास के पास भूधंसाव के चलते पिछले 9 दिनों से बन्द है, जहां सड़क कटिंग का कार्य एनएच द्वारा किया जा रहा है. इसके अलावा जनपद में 20 से ज्यादा ग्रामीण मोटरमार्ग भी बन्द हैं. जनपद में मार्ग बन्द होने से स्थानीय लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
चमोली में फटा बादलचमोली जनपद में कई जगहों पर बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है. चमोली, गोपेश्वर, पीपलकोटी, बद्रीनाथ धाम तक सप्लाई बाधित है. 66 केवी लाइन में आई खराबी. पिटकुल कर रहा है लाइन ठीक. चमोली के नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमक नामक जगह पर देर रात लगभग 2:00 बजे बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. यहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं. नेशनल हाईवे पर बना हुआ मोटर पुल भी मलबे के चपेट में आने से बह गया है. सड़क मार्ग बंद होने से 15 गांव से अधिक का संपर्क कट चुका है.
चमोली में भारी लैंडस्लाइडचमोली जनपद के नंदानगर घाट विकासखंड में नंदानगर बाजार में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से 25 से अधिक घर खतरे की जद में हैं, तो 150 से अधिक दुकान खतरे में आ गई है. यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. प्रशासन ने कुछ लोगों को नजदीकी सरकारी भवनों में शिफ्ट कर दिया है. पिछले दिनों से हो रही बारिश के बाद लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे लोग दहशत में है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

1 hour ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago