Categories: hindiUttarakhand

देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में मौसम हुआ सुहाना – myuttarakhandnews.com

देहरादून: मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। देहरादून,हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
बारिश से तापमान में आई गिरावटउत्तराखंड में पिछले दिनों बारिश न होने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे थे। लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बारिश से अब तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि उमस भरी गर्मी अभी भी लोगो को परेशान कर रही है।
पर्वतीय जिलों में मौसम हुआ सुहानागुरुवार को भी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। इस वजह से शहर में गर्मी बनी रही। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है।
कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में होगी बारिशमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार के अधिकांश क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावनाराज्य के अन्य जिलों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जन होने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दूर पढ़ने की संभावना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

17 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago