Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, प्रशासन सतर्क – Uttarakhand

Heavy rain alert in Uttarakhand, holiday declared in all schools, administration on alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है. ऐसे में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है. आज सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है.पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिनके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, 1 और 2 जुलाई को पूरे राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 3 जुलाई को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देशराज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय प्रशासन को आवाजाही पर नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राहत टीमें तैनात रखने को कहा गया है. आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे.राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी जैसे विभागों को कहा गया है कि बारिश के कारण यदि कोई सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत खोलने की व्यवस्था करें. वहीं, सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं.मौसम को देखते हुए एक्शन में प्रशासनपुलिस चौकियों और थानों को भी आपदा से संबंधित उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रहने के निर्देश हैं. सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल चालू रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में संपर्क बना रहे. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छाता, बरसाती, टॉर्च, हेलमेट व आवश्यक सामग्री अपने वाहनों में रखें.अगर किसी क्षेत्र में लोग फंसते हैं तो उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाने की तैयारी भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों-नालों के पास न जाएं और किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें. मौसम से संबंधित ताजा जानकारी के लिए सरकारी स्रोतों पर नजर बनाए रखें.प्रदेश के सभी स्कूल आज छुट्टी का ऐलानखराब मौसम को देखते हुए जा प्रदेशभर में सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आज मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है. इस दौरान सभी शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

6 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

50 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago