भारी बारिश का अलर्ट: आज देहरादून में स्कूल-आंगनबाड़ी –

देहरादून। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद में वर्षा की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के सचेत (National Disaster Alert Portal) की ओर से 31 अगस्त को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट/नाउकास्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।मौसम की इस स्थिति को देखते हुए जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि प्रतिकूल मौसम के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।इस आदेश के तहत 1 सितंबर को देहरादून जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी स्कूल तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

18 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

40 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago