उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्टहालांकि 17 मार्च से मौसम के कुछ हद तक सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद 18 मार्च को पहाड़ी जिलों में और 19 मार्च को पूरे राज्य में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहावनारविवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली थी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, केदारनाथ, रुद्रनाथ और तुंगनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई।
देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में सुबह के बाद शाम को भी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं, जिसके कारण पर्यटक और स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
नैनीताल में ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारीकुमाऊं में नैनीताल में तड़के तेज ओलावृष्टि के बाद हल्की बारिश हुई। कई सड़कों पर ओलों की परत जम गई। हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज, किच्छा और खटीमा में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली।
बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ गया।
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…