Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में भारी बारिश की आशंका, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान – myuttarakhandnews.com

Dehradun School Closed: बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत राज्यभर के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी है जिसे देखते हुए देहरादून मेंअवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार देहरादून जनपद में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। जिसके दृष्टिगत जनपद में आज 18 सितम्बर अर्थात गुरुवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग की ओर जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (गुरुवार) उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि 19 सितंबर को स्कूल बंद रखने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने जारी किया आदेशप्रशासन ने जारी बयान में कहा है कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार जनपद देहरादून में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर देहरादून जनपद में 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पत्र में साफ लिखा है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि स्कूल के समस्त स्टाफ के लिए लागू है।
उत्तराखंड में बारिश से हाहाकारबीते कुछ दिनों से उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत राज्यभर के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के बाद नदियों के तेज बहाव ने लोगों के घर उजाड़ दिए, बड़े- बड़े पुल भी धराशायी हो गए। देहरादून में बीते दो दिनों से अतिवृष्टि से प्रलय जैसे हालात बनते नजर आए। मशहूर टूरिस्ट प्लेस सहस्त्रधारा में बादल फटने के बाद सब कुछ तरस-नहस हो गया। जिसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूलों छुट्टी की घोषणा की गई है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल बंदशिमला में सेंट एडवर्ड स्कूल के पास भारी भूस्खलन हुआ जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से 19 और 20 सितंबर 2025 को बंद रहेगा स्कूल।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी हमारी संस्कृति और लोकचेतना की सशक्त पहचान- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 hours ago

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…

4 hours ago

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…

4 hours ago

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…

4 hours ago

नशे की लत ने बनाया चोर, मंदिर में दानपात्र पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…

4 hours ago