देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से बढ़ रही तपिश के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी में तीव्र वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को भी पांच जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: St Thomas’ College, Dehradun, organised its Inter-School English…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Governor Dr Dhal Singh Bisen received a delegation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: An initiative has been launched to better understand…
??????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: The diary, ‘Sangharsh Aur Swapna Sansar’, by…
By Rajat Aikant Sharma Mussoorie, 3 Nov: Local traders in Mussoorie have expressed concern over…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Oct: The Asian School organised its Annual Exhibition and…