Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली|: उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसमें पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं. उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों हुई भारी बारिश से दो लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की संभावना के बीच नैनीताल जिले में आज भी स्कूल बंद हैं.इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्टआईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही चमोली और पौडी जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. बता दें कि शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट, बागेश्वर जिले के कपकोट और गढ़वाल के कुछ हिस्सों में काफी बारिश हुई है. देहरादून में पांच साल का बच्चा बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब गया और एक किशोर हरिद्वार के नाले में डूब गया. देहरादून में भी लगातार रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है.भूस्खलन से नेशनल हाईवे समेत 90 सड़कें बंदपहाड़ी राज्य में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुए, जिससे बद्रीनाथ की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गईं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि भूस्खलन ने 88 ग्रामीण मोटर योग्य सड़कों, दो सीमा सड़कों, एक राज्य राजमार्ग और बद्रीनाथ मंदिर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है.भूस्खलन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र लामबगड़ में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के मलबे ने एक पुरानी सुरंग को अवरुद्ध कर दिया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…