Categories: hindiUttarakhand

चमोली में भारी बारिश का कहर, पहाड़ी से गिरा मलबा, कई दुकानों और वाहनों को नुकसान – myuttarakhandnews.com

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है. मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे बाजार क्षेत्रों में कई दुकानों को नुकसान हुआ है. वहीं, मलबे की चपेट में आने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है.
दरअसल, चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड में बीती रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर (पत्थर) अचानक बाजार में गिरने से अफरा-तफरी मच गई. कई दुकानें और वाहन मलबे में दबने से स्थानीय व्यापारियों और वाहन स्वामियों को भारी नुकसान हुआ है.
​इस आपदा की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल तुरंत एक्शन में आए और शुक्रवार तड़के ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं. मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि, गनीमत रही कि देर रात हुई इस घटना के समय बाजार बंद था, जिससे किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है.
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान तो ईस्ट यूपी में हीटवेव का अलर्टमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26-27 जून को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से बचने की सलाह है. बता दें कि उत्तराखंड के हिमालयी जिलों में मॉनसून के दौरान भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आती हैं. हालांकि, उत्तराखंड में अभी मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है लेकिन प्री मॉनसून बारिश जारी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

26 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

46 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago