उफान पर पहुंचे नदी- नालें
लोगों में भरा डर
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बारिश हो रही है। वहीं, उत्तरकाशी जनपद में रूक-रूक बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण यमुनोत्री एनएच के पास डाबरकोट और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हेल्गुगाड के पास रास्ता बंद हुआ हैं। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में शुक्रवार शाम से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद हो गया है। लगातार बारिश होने के कारण हाईवे खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पाया है।
कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे गौचर के पास कमेड़ा में बंद हो गया। पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद है। कर्णप्रयाग में सड़कों पर जगह-जगह रास्ते बंद है और सड़कों पर जलभराव हुआ है। अलकनंदा और पिंडर नदियां उफान पर आ गई है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है।
मसूरी शहर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। चारों ओर घना कोहरा भी छाया हुआ है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा ऋषिकेश में भी लगातार बारिश का दौर जारी है।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…