चमोली। उत्तराखंड की सबसे पसंदीदा स्नोफॉल हिल डेस्टिनेशन औली में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण औली समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा मिली है।
मंगलवार रात से चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही, जबकि औली, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और आसपास की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते जोशीमठ–औली मोटर मार्ग, जोशीमठ–मलारी–नीति मोटर मार्ग और चोपता मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।
औली बर्फ की सफेद चादर में लिपटा
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहा है। चारों ओर बर्फ से ढकी चोटियां और स्की ढलान पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। मौसम साफ होने पर पर्यटक धूप का आनंद भी ले रहे हैं।
पर्यटक औली की स्की ढलानों पर फन स्की कर रहे हैं, स्नोमैन बना रहे हैं और इन खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। बर्फ के साथ अठखेलियां कर पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं।
पर्यटन कारोबार में आया उछाल
हालिया बर्फबारी के बाद चमोली जिले में कुछ समय से मंद पड़े पर्यटन कारोबार में खासा उछाल देखने को मिला है। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक पर्यटक जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। औली के साथ-साथ मंडल घाटी, चोपता, लोहाजंग, देवाल क्षेत्र में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। अनुमान है कि बीते पांच दिनों में करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का पर्यटन कारोबार हुआ है।
होटल और होमस्टे फुल
औली, ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, चमोली, गोपेश्वर और मंडल सहित आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में होटल और होमस्टे पर्यटकों से भरे हुए हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र में रौनक लौटा दी है।
Post Views: 3
Post navigation
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…