केदारनाथ धाम में तीसरे दिन भी भारी बर्फबारी, केदारपुरी ने ओढ़ी सफेद चादर – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन हो रही बर्फबारी से पूरा केदारपुरी क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। मंगलवार और बुधवार की रातभर हुई बर्फबारी के बाद दिन में सुरक्षा बलों के जवान लगातार बर्फ हटाने के कार्य में जुटे रहे, ताकि आवासीय कॉटेज और अन्य परिसरों को सुरक्षित रखा जा सके।
कठोर मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बीच जवान दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक ओर वे केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर आवासीय परिसरों, संपर्क मार्गों और बैरकों से भारी मात्रा में जमी बर्फ हटाने का कार्य भी कर रहे हैं।
विषम परिस्थितियों में भी जवानों का हौसला बुलंद
कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवान पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। जब बर्फबारी के कारण मार्ग और आवासीय क्षेत्रों में आवाजाही बाधित हुई, तो जवानों ने फावड़ों की मदद से घंटों मेहनत कर बर्फ हटाई, ताकि आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।
ऊखीमठ-चोपता-मंडल मार्ग फिर से खुला
बर्फबारी के चलते बंद पड़ा ऊखीमठ-चोपता-मंडल मोटर मार्ग अब बर्फ हटाने के बाद यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। इसके साथ ही चिरबटिया और घिमतोली क्षेत्र में भी मार्गों से बर्फ हटा दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिली है।
लगातार हो रही बर्फबारी से जहां एक ओर केदारनाथ धाम की खूबसूरती और बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

32 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago