Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, सैलानियों में खुशी की लहर, बद्रीनाथ धाम में माइनस 8 तक पहुंचा तापमान – Uttarakhand

Heavy snowfall in Uttarakhand, wave of happiness among tourists, temperature reached minus 8 in Badrinath Dhamइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम का नजारा देखने योग्‍य था। इससे पहले मौसम विभाग ने देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।सोमवार को भी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से शीतलहर का असर साफ दिख रहा है। ठंड में जबर्दस्‍त इजाफा हुआ है। बद्रीनाथ धाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच गया है। इसके अलावा, अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा।क्रिसमस से पहले हुई इस बर्फबारी से होटल मालिकों और व्‍याप‍रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सैलानियों को बर्फबारी का आनंद लेने का मौका मिला है। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने धनोल्टी, कानाताल आदि जगहों पर होटल बुक कर लिए हैं। ऐसे में नए साल पर यहां आने वाले पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं।क्रिसमस और अंग्रेजी नव वर्ष से पहले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र ओली का बुग्याल सफेद रंग की चादर से ढक गया है। इसे देख पर्यटकों में खासा उत्साह है तो साथ ही होटल व्यवसाय भी पहले नहीं समा रहे हैं।इस साल उत्‍तराखंड समेत उत्‍तर भारत में मॉनसून के बाद होने वाली बारिश बहुत देर से या न के बराबर हुई थी। इससे व्‍यापारियों समेत सैलानी बहुत निराश थे। किसान भी निराश थे क्‍योंकि इस सीजन में होने वाली बर्फबारी और बारिश से अगले साल गर्मियों के लिए पानी का इंतजाम हो जाता था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी कुछ दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

2 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

3 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

3 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

3 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

3 hours ago