Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लगा भीषण जाम, हरिद्वार से लेकर कैंची धाम तक थम गए वाहनों के पहिए, जानें कारण – myuttarakhandnews.com

देहरादून/हरिद्वार/नैनीताल: उत्तराखंड के कई इलाके आज जाम से कराह उठे. जाम भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि 10-10 किलोमीटर लंबा. हालात ऐसे हो गए कि कुछ सौ मीटर आगे बढ़ने में गाड़ियों को घंटों लग गए. हरिद्वार से देहरादून और ऋषिकेश के साथ पहाड़ जाने वाले लोग भयानक जाम में फंस गए. उधर आज ही कैंची धाम स्थापना दिवस के मौके पर हल्द्वानी-रानीखेत नेशनल हाईवे भी जाम रहा.
उत्तराखंड हो गया जाम: उत्तराखंड में सोमवार को हर तरफ जाम ही जाम दिखाई दिया. हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश, कोटद्वार से लेकर कैंची धाम तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा. घंटे तक लगे जाम में लोग फंसे रहे. दरअसल आज सोमवार को खरमास समाप्त हुआ और इस मौके पर लोग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए टूट पड़े. ऐसे में मैदानी इलाकों से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून को आने वाली सड़कें वाहनों से पट गईं. हालात ऐसे रहे कि एक किलोमीटर का सफर करने के लिए भी कम से कम चार घंटे लगे. अकेले हरिद्वार में गंगा स्नान करने वालों की संख्या तीन दिन में ही एक करोड़ पार कर गई.
हरिद्वार में भारी भीड़ ने थामे वाहनों के पहिए: हरिद्वार में लक्सर हरिद्वार मार्ग, दिल्ली देहरादून मार्ग, शंकराचार्य चौक शांतिकुंज, नजीबाबाद-मुरादाबाद मार्ग, नेपाली फार्म, ऋषिकेश मार्ग, देहरादून मार्ग, देहरादून-मसूरी मार्ग, देहरादून मोहकमपुर मार्ग, ऋषिकेश-शिवपुरी मार्ग पर भीषण जाम लगा.
कैंची धाम रोड पर भी लगा जाम: दूसरी तरफ नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम का आज स्थापना दिवस था. एक लाख से ऊपर श्रद्धालु बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए कैंची धाम पहुंच गए. कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की हुई थी, लेकिन यहां की संकरी सड़कों के सामने सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं. यहां हल्द्वानी कैंची धाम मार्ग, रामनगर-अल्मोड़ा मार्ग और नैनीताल-भवाली मार्ग पर लंबा जाम लगा. लेकिन राहत की बात ये रही कि एक लाख से ऊपर की भीड़ के बावजूद कैंची मेले के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अव्यवस्था नहीं हुई.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

16 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

37 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

59 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago