“हीरा ” बॉबी पंवार को मिल रहा लोगों का भरपूर प्यार : टिहरी लोकसभा सीट – myuttarakhandnews.com







“हीरा ” बॉबी पंवार को मिल रहा लोगों का भरपूर प्यार : टिहरी लोकसभा सीट – myuttarakhandnews.com







Skip to content









देहरादून :
उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं की आवाज बन चुके बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं ।बताया यह जा रहा है कि बॉबी पवार के निर्दलीय प्रत्याशी उतरते ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत सिंह गुनसोला लगभग रेस से बाहर हो चुके हैं और टिहरी लोकसभा क्षेत्र में सीधे टक्कर बॉबी पवार व नीवर्तमान सांसद माला राजलक्ष्मी शाह के बीच बताई जा रही है।वहीं भाजपा के लिए लगातार चिंताएं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि भाजपा से लगातार लोग इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार को समर्थन दे रहे हैं।जिससे न सिर्फ संगठन के बूथ स्तर तक की इकाइयां हिल चुकी हैं तो वही बॉबी पवार लगातार बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ते जा रहे हैं ।कुछ दिन पूर्व ही यमुनोत्री के पूर्व विधायक प्रत्याशी व मंडल महामंत्रीमनोज कोहली श्याम ने इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार के समर्थन का ऐलान किया तो वही आज नौगांव के मंडल महामंत्री कुलदीप चौहान ने भी इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ो निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार के समर्थन का ऐलान किया वही बताया यह जा रहा है कई भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार बॉबी पवार के संपर्क में है वह पद में रहते हुए भी आंतरिक रूप में बॉबी पवार का प्रचार कर रहे हैं।बॉबी ने आवाहन किया है कि जो भी प्रदेश का हित चाहते हैं वह सभी संगठन राजनीतिक दल इस बार उत्तराखंड की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए पूरा जोर लगाए ,उनके आवाहन को देखते हुए उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन उत्तराखंड रीजनल पार्टी एलाइंस जिसमें उत्तराखंड के 6 क्षेत्रीय दल हैं उन्होंने व उत्तराखंड क्रांति दल सहित तमाम सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने खुलकर बॉबी पवार को समर्थन देने का ऐलान किया है।पूर्व सैनिक संगठन ने तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली के दौरान भी बॉबी पवार जिंदाबाद के नारे लगाए।इधर कुमाऊं से भी युवाओं ने टिहरी कुच करना शुरू कर दिया है।परिणाम कुछ भी हो परंतु बीजेपी की प्रचंड बहुमत की इस लहर के बीच भाजपा के लोगों का इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देना उनकी अपनी लोकप्रियता वह प्रचंड जीत की ओर बढ़ते उनके कदम को स्पष्ट रूप में दर्शाता है।

Post Views: 7

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

10 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

31 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

52 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago