uttarakhand : धामी सरकार की हेली सेवा बनी विकास और विश्वास की पहचान | HNN 24×7

uttarakhand news :  हल्द्वानी में हेली सेवा शुरू हो जाने से राहगीरों के चेहरों में मुस्कान देखी जा रही है। यहाँ उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ की गई कुमाऊं हेली सेवा आज पर्वतीय जनजीवन में नई ऊर्जा का संचार कर रही है। हल्द्वानी से चम्पावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बागेश्वर और अल्मोड़ा तक शुरू हुई इस सेवा ने न केवल यात्रियों की घंटों की सड़क यात्रा को मिनटों में बदल दिया है, बल्कि कनेक्टिविटी के नए आयाम भी स्थापित किए हैं। पहाड़ी इलाकों की दुर्गमता अब धीरे-धीरे इतिहास बन रही है। पहले जहां लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लगते थे, वहीं अब यह यात्रा सुविधाजनक और समय की दृष्टि से किफायती हो गई है। यात्रियों में इस सेवा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में हो रही वृद्धि
 

वे इसे “सरकार की दूरदर्शी पहल” और “पहाड़ की जरूरत” बता रहे हैं। यह हेली सेवा न केवल आम नागरिकों के जीवन को सरल बना रही है, बल्कि पर्यटन को भी नई उड़ान दे रही है। अब पर्यटक सीमांत जिलों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है। यह सेवा “नए उत्तराखंड, सुरक्षित उत्तराखंड और सशक्त उत्तराखंड” के उस विज़न को साकार कर रही है, जिसमें विकास का लाभ पहाड़ के हर कोने तक पहुंचे और यही इस हेली सेवा की सबसे बड़ी सफलता है।

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

11 minutes ago

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…

55 minutes ago

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…

2 hours ago

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखंड में शुरू होने वाली है प्राइमरी टीचरों की भर्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…

2 hours ago