Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

देहरादून से गौचर के लिए हुई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया उद्घाटन*पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी के साथ गौचर के लिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हेली सेवा प्रारंभ कर दी गई है।उड़ान योजना के तहत पूर्व में जारी हेली सेवा यहां विगत एक माह से अधिक समय से बंद पड़ी हुई थी।देहरादून से गौचर चलने वाली हेली सेवा एक माह से अधिक समय से बंद पड़ी थी।हेली सेवा के अभाव में लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बनी हुई थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस वर्चुअल हेली सेवा का उद्घाटन किया। जिससे आम लोगों को आकस्मिक हेली सेवा का लाभ मिल सकेगा।इस मौके पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, व जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि अब आम लोगों को सेवा का लाभ मिल पाएगा।हेली सेवा के शुभारंभ के बाद गुरुवार को पवन हंस का हेलीकाप्टर अपराह्न सवा 3:00 बजे गौचर पहुंचा तत्पश्चात सहस्त्र धारा देहरादून के लिए रवाना हुआ।इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल, जयकृतबिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सगई, दिनेश डिमरी, कैलाश केडियाल,उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष पांडेय, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, अरुण मेंटानी आदि लोग मौजूद थे।

Share0

Exit mobile version