सत्यो-सकलाना के खेतों में कराई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सकुशल
टिहरी गढ़वाल। चम्बा-आराकोट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में हाईटेंशन तार फंसने से वह हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और अनियंत्रित होने लगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन महिला पायलट की सूझबूझ, साहस और कुशलता से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था। हेलीकॉप्टर चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका पिछला हिस्सा 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक, तार रोटर में फंसते ही हेलीकॉप्टर तेज झटके खाने लगा और कुछ देर तक हवा में असंतुलित स्थिति में रहा। इस भयावह स्थिति में भी महिला पायलट ने धैर्य नहीं खोया और फंसे हुए बिजली के तार के साथ ही हेलीकॉप्टर को नियंत्रित करते हुए सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खुले खेतों तक पहुंचाया, जहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
हेलीकॉप्टर का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। बावजूद इसके, हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
इस घटना के बाद यात्रियों ने महिला पायलट की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनकी हिम्मत और त्वरित निर्णय ने सभी की जान बचा ली।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…