Categories: hindiUttarakhand

अरे गजब! जिसे पीटा, उत्तराखंड पुलिस ने उसे ही हवालात में डाल दिया – Uttarakhand

Oh, amazing! The person who was beaten up was put in jail by Uttarakhand Policeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी; हल्द्वानी में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके व्यापारी पति को पड़ोसी दुकानदार परिवार ने इसीलिए पीट दिया क्योंकि उनकी दुकान खूब चलती है। पुलिस से मदद मांगी तो उनके पति को ही उठाकर हवालात में डाल दिया। व्यापारी की पत्नी ने कोर्ट की शरण ली तो अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश में मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला ने लगाया आरोपसदर बाजार हल्द्वानी निवासी पूजा गुप्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद दायर करते हुए कहा कि उनके पति व्यापारी हैं। सदर बाजार में पूजा पाठ, कॉस्मेटिक व अन्य सामग्री की दुकान चलाते हैं। पति की दुकान अच्छी चलने के कारण पड़ोसी दुकानदार जबरन विवाद की स्थिति पैदा करते हैं। आरोप है कि इसी वर्ष नौ मई की रात उनके पति दुकान बंद कर रहे थे, तभी पवन गुप्ता, अक्षय गुप्ता, हर्षित गुप्ता व मुकेश उर्फ मोनू निवासी सदर बाजार बेवजह गालीगलौज करने लगे।गले की सोने की चेन लूट लीइसके बाद मारपीट कर अधमरा कर दिया, किसी तरह उनके पति ने जान बचाई। आरोप है कि मारपीट करने वाले उनके पति की गले की सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस के सुनवाई न करने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago