SSC परीक्षा नकल कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
देहरादून उत्तराखण्ड में सरकारी परीक्षाओं में नकल माफिया के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, अजय सिंह के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को आयोजित SSC मल्टीटास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार ऑनलाइन परीक्षा के दौरान देहरादून स्थित महादेवी कन्या पाठशाला परीक्षा केंद्र में हाईटेक तरीके से नकल कराई जा रही थी। इस मामले में पहले ही गिरोह के दो सदस्य—नितिश कुमार और भास्कर नैथानी—को गिरफ्तार किया जा चुका था।
अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड शुभम भटनागर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।
रिमोट एक्सेस से कराई जा रही थी नकल:
जांच में सामने आया कि अभियुक्त शुभम भटनागर परीक्षा केंद्र में “महादेव डिजिटल लैब” नाम से लैब संचालित करता था। इसी लैब के जरिए अंडरग्राउंड चेंबर बनाकर रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अभ्यर्थियों को नकल कराई जाती थी।
पैसों का खेल भी बड़ा:
गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का लालच देकर उनसे चयन होने के बाद संबंधित पद के ग्रेड पे के अनुसार मोटी रकम वसूलता था।
सख्त कानून के तहत मामला दर्ज:
इस मामले में देहरादून कोतवाली नगर में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तकनीकी जांच की गंभीरता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ को सौंपी गई है।
पूछताछ में अहम खुलासों की उम्मीद:
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
कार्रवाई में शामिल STF टीम:
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के नेतृत्व में निरीक्षक एन.के. भट्ट, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, राजेश ध्यानी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
Post Views: 1
Post navigation
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…