देहरादून। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली में हुई इस घटना को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से राज्यभर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
संवेदनशील इलाकों में बढ़ी चौकसी
राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग बढ़ाएं।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन , पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।इसके अलावा, राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी
राज्य के प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पुलिस ने इन इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं, जबकि भीड़ वाले स्थलों पर सुरक्षा घेरे को और सख्त किया गया है।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड सक्रिय
डीजीपी सेठ के निर्देश पर राज्यभर में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट पर रखा गया है।ये टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।साथ ही, चीता मोबाइल यूनिट्स और गश्ती वाहन लगातार इलाके में निगरानी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया की भी निगरानी
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि किसी भी संदिग्ध सूचना या गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि फेक न्यूज या अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
राज्य स्तर पर पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि “राज्य में शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।”
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…