वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट, हर गतिविधि पर नजर – my uttarakhand news

श
 
रूट व कार्यक्रम स्थल पर कड़ी निगरानी, ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध
देहरादून, जनपद में 23 अप्रैल को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन देहरादून में सुरक्षा में नियुक्त समस्त पुलिस बल की उच्चाधिकारियों द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून समेत अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। सभी कर्मियों को ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व पहुंचने, पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने तथा क्षेत्र का गहन निरीक्षण करने को कहा गया।
नोडल अधिकारियों को सादे व वर्दी में तैनात पुलिस बल की पहचान सुनिश्चित करने और उन्हें ड्यूटी के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी अपने स्थान को छोड़कर समूह में एकत्रित न हों।
वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन और सघन चेकिंग अनिवार्य की गई है। वीवीआईपी रूट पर स्थित हाईराइज भवनों, पानी की टंकियों, फ्लाईओवर आदि की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीमों से जांच कराते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों और वाहनों को ही चेकिंग के बाद प्रवेश की अनुमति होगी। प्रवेश एवं निकासी प्वाइंटों पर डीएफएमडी और एचएचएमडी के माध्यम से सघन जांच की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम समाप्ति के बाद किसी प्रकार की भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।
सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सभी वाहनों को चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
इसके अलावा, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, धर्मशालाओं, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, अपर सचिव गृह तृप्ति भट्ट, एसएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था राम चंद राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर से आवाजाही की संभावनाओं पर होगा…

6 minutes ago

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून:  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर काड़ली के मसंदावाला में मानसून सीजन के…

48 minutes ago

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…

3 hours ago

Karwa Chauth 2026: Uttarakhand Announces Holiday for Female Employees | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…

3 hours ago

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…

3 hours ago

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

5 hours ago