Categories: hindiUttarakhand

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। दौरे से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने डोईवाला से हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने रायवाला स्थित होटल गाडविन का भी दौरा किया। केंद्रीय गृहमंत्री यहां अल्प विश्राम करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने होटल तक जाने वाले संपर्क मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और होटल परिसर की आंतरिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
होटल में विद्युत व्यवस्था, एयर कंडीशनिंग, फायर सेफ्टी, लिफ्ट, ग्रीन रूम, रेस्ट रूम, मीटिंग हाल और पार्किंग समेत सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रशासन ने होटल प्रबंधन को फायर सेफ्टी आडिट तत्काल कराने के निर्देश दिए, जबकि विद्युत विभाग को जेनसेट के साथ वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम से जुड़ी लाजिस्टिक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुरुवार शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश देते हुए सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी से काम करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने होटल गाडविन तक जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया।
उन्होंने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को संपर्क मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा गया।
बता दें कि, गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों, संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा सहित लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल और फायर सेफ्टी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

44 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago