उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले ट्रेक रूटों पर आवाजाही रोक दी गई है। इनमें गौमुख-तपोवन ट्रेक भी शामिल है। पर्यटकों और ट्रेकर्स की सुरक्षा को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क और उत्तरकाशी वन प्रभाग ने फिलहाल इन मार्गों के लिए नए परमिट जारी नहीं करने का निर्णय लिया है।
गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक मयंक कुमार ने बताया कि 29 अक्टूबर को हुई बर्फबारी के बाद गौमुख-तपोवन ट्रेक पर भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर आवाजाही बंद रखी गई है।
उन्होंने बताया कि केदारताल, कालिंदी खाल और उडनकोल सहित अन्य ऊंचाई वाले ट्रेक रूटों के लिए भी नए परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। मार्गों की स्थिति का आकलन करने और सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही इन्हें दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, नेलांग घाटी और गरतांग गली पर्यटकों के लिए खुले हुए हैं।
उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ जीवन मोहन दगड़े ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ट्रेकिंग मार्गों पर आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। स्थिति सामान्य होने तक इन रूटों के लिए अनुमति जारी नहीं की जाएगी।
इस सीजन में ट्रेकिंग दोबारा शुरू होने की उम्मीद कम
गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में लगातार बदल रहे मौसम और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते इस सीजन में ट्रेकिंग गतिविधियां दोबारा शुरू होने की संभावना कम है। मौसम के बार-बार बदलने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने से ट्रेकिंग को सुरक्षित तरीके से संचालित करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में पर्यटकों और ट्रेकर्स को इस सीजन में उच्च हिमालयी ट्रेक रूटों पर जाने का मौका मिलने की संभावना कम है। उन्हें अब अगले ट्रेकिंग सीजन का इंतजार करना पड़ सकता है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…
एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint State Disaster Response Force (SDRF) and Nehru Institute…