शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनाव की सारी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी शेड्यूल जारी करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायतों और शहरी निकायों के चुनाव एक की दिन में न करवा कर दोनों के अलग-अलग शेड्यूल के तहत चुनाव करवाने की योजना है। इसका सबसे बड़ा कारण चुनावी ड्यूटी में तैनात होने वाली कर्मचारियों को बेहतर उपयोग हो सके और चुनाव करवाने में दिक्कत भी न आए।
आचार संहिता लागू करने का यह है नियमपंचायत व नगर निकाय चुनाव करवाने के लिए निर्धारित मापदंडों के आधार पर मतदान से 28 से 30 दिन पूर्व चुनावी घोषणा और आदर्श चुनाव आचार संहिता को लागू कर दिया जाता है। इस आधार पर पर माना जा रहा है कि 18 अप्रैल के बाद चुनावी बिगुल बज सकता है।
हिमाचल दिवस के बाद जारी होगा शेड्यूल15 अप्रैल को हिमाचल दिवस प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया जाना है। इसके लिए कार्यक्रम तय हो चुके हैं। यही कारण है कि 15 अप्रैल के बाद ही चुनावी शेड्यूल के जारी होने की उम्मीद है। हिमाचल दिवस का वैसे तो सरकारी कर्मचारी और अन्य सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी घोषणाएं होने का इंतजार होता है। हालांकि ये अलग बात है कि इस बार आर्थिक स्थिति के बेहतर न होने की बातें सामने आई हैं।
मतदाता सूचियां की जा रही तैयारपंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के आरक्षण रोस्टर तो जारी हो चुके हैं। इन दिनों मतदाता सूचियों के अपडेशन और जहां पर पुनर्गठन और नव गठन हुआ है, वहां पर मतदाता सूचियों को अद्यतन किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिए हैं कि 31 मई से पूर्व स्थानीय निकायों के चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
Dehradun News: जुलाई से लापता युवक का मिला शव, जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा…
The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…