हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की उत्तराखंड के CM धामी से मुलाकात, इन मु्द्दों पर हुई चर्चा – Himachal myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से औपाचारिक मुलाकात की. विक्रमादित्य सिंह ने सीएम धामी से उत्तराखंड और हिमाचल के बीच आपसी कनेक्टिविटी पर चर्चा की. सीएम धामी ने अपने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा की है. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं.सीएम धामी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी फोन पर बात की और दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी को और बढ़ाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल की भौगोलिक स्थिति लगभग एक जैसी है. हाल ही में संपन्न नीति आयोग की बैठक में भी हिमालयी राज्यों के समग्र विकास के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का अनुरोध किया गया है.केंद्र सरकार के सामने मदद का प्रस्ताव रखने पर चर्चावहं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद हुए नुकसान पर चर्चा की. दोनों नेताओं के बीच तय किया गया कि जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में बैठक करके आपदा जैसे हालातों को लेकर केंद्र के सामने विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा करेंगे. साथ ही आपदा जैसे हालातों के लिए केंद्र के सामने मदद को लेकर रखे जाने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी से भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न जरूरतों के लिहाज से बात की जाएगी.इस बातचीत के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हुए नुकसान से बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है. साथ ही राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. केंद्र सरकार के सामने एनडीआरएफ की मदद के लिए मांग रखी.बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश भूस्खलन, नदियों के उफान पर होने और सड़कें ध्वस्त होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं. साथ ही नेशनल हाईवे ध्वस्त होने के कारण आवाजाही वाधित है. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक, जनता के बीच पहुंच रही धामी सरकार –

 हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…

2 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…

2 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटा संयुक्त अभियान दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग-इन –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…

2 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

6 hours ago