मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: धामी – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

 
देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर बताया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह अधिनियम मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह कानून महिलाओं को अधिकार, सम्मान और सशक्त भागीदारी प्रदान करने वाला परिवर्तनकारी प्रयास है, जिससे देश की सामाजिक और राजनीतिक संरचना को नई दिशा मिलेगी।
रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के लिए एक युगांतरकारी बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि इस पहल को जनआंदोलन का रूप देकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुलेखा डंगवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य गीता जैन, कार्यक्रम संचालक दीप्ति रावत, रुचि भट्ट सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago