Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, लंबे समय से था फरार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा। लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने घेराबंदी कर भूड़ाकिसनी गांव से दबोच लिया। उसके विरुद्ध कोतवाली में एससी-एसटी, फोरेस्ट एक्ट, खनन, लूट एवं सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने समेत सात प्राथमिकी पंजीकृत हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में इन दिनों जिले भर में हिस्ट्रीशीटरों एवं लंबे समय से फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। विशेष रूप से वन कर्मियों पर हमला करने वाले बदमाशों को दबोचने की कार्रवाई की जा रही है।ह‍िस्‍ट्रीशीटर है नरी चंदकोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि कुटरा गांव निवासी नरी चंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। 20 दिसंबर 2022 को कोतवाली में नरी चंद एवं श्रीपुर बिचवा गांव के दीपक राम के विरुद्ध जानलेवा हमले की प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी। दीपक को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन नरी चंद तभी से फरार चल रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। कोतवाली में नरी के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बांधा पहुंचाने, तीन फारेस्ट एक्ट, लूट, रंगदारी समेत करीब सात प्राथमिकी पंजीकृत हैं। वन कर्मियों में उसका खौफ था।भूड़ाकिसनी गांव से ग‍िरफ्तार

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

2 hours ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

2 hours ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

2 hours ago