HNN 24×7

DEHRADUN NEWS : भारत के महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहराने वाली क्रिकेटर स्नेह राणा  जब देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं तो उनका स्वागत स्टार खिलाड़ी की तरह हुआ। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और परिजनों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्नेह राणा जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर निकलीं, समर्थकों ने “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर दिया। कई प्रशंसक उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग की ओर से भी स्नेह राणा के सम्मान में एक विशेष felicitation कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ऑलराउंड प्रदर्शन से भारतीय टीम को कई मैचों में दिलाई जीत
 
राज्य की बेटी के इस शानदार स्वागत से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि स्नेह राणा ने महिला विश्व कप में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब विश्वकप में उनके प्रदर्शन ने उत्तराखंड का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून FRI में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है, कि इस दौरान स्नेहा राणा पीएम मोदी और सीएम से मुलाकात कर सकती है। इससे पहले सीएम धामी स्नेहा राणा से फोन पर बात कर उन्हें 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर चुके है।

सिमरन बिंजोला

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks