शताब्दी महोत्सव में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह,स्वर्गाश्रम छावनी में तब्दील – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश | स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर–7) में आयोजित गीताप्रेस गोरखपुर की प्रतिष्ठित ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्वर्गाश्रम क्षेत्र को अभेद्य सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया है।
अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश
गृह मंत्री के कार्यक्रम से पहले मंगलवार को गीताभवन नंबर-7 में पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें सभी को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से तैनात रहने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
अतिक्रमण हटाया, मार्ग किए गए साफ
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से स्वर्गाश्रम गंगा चौक से लक्ष्मीनारायण घाट, भारत साधु समाज, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ और वेद निकेतन के आसपास आंतरिक मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पूरे क्षेत्र की विशेष सफाई और निगरानी की गई।
चौरासी कुटिया पर्यटकों के लिए बंद
राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया को सुरक्षा कारणों से मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। बुधवार को भी इसके द्वार बंद रहेंगे। इसके अलावा वेद निकेतन हेलिपैड और गंगा तट के आसपास लोहे के एंगल और गेट लगाए गए हैं। मंगलवार दोपहर तक वेद निकेतन हेलिपैड पर हवाई ट्रायल भी चलते रहे।
कार्यक्रम की जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 21 जनवरी को शाम करीब 3 बजे वेद निकेतन हेलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे गीताभवन नंबर-7 में आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और करीब दो घंटे कार्यक्रम स्थल पर रुकेंगे। इसके पश्चात वे बैराज रोड के माध्यम से हरिद्वार में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।
सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात
गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 03 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक05 पुलिस अधीक्षक,05 अपर पुलिस अधीक्षक,07 पुलिस उपाधीक्षक,21 निरीक्षक/थानाध्यक्ष,04 टीआई/टीएसआई,60 उपनिरीक्षक,06 महिला उपनिरीक्षक,170 मुख्य आरक्षी/आरक्षी,02 प्लाटून पीएसी,01 एसडीआरएफ टीम,01 एटीएस टीम,01 बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है।
IG गढ़वाल का बयान
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर रहेगी।”गौरतलब है कि गीताप्रेस के शताब्दी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है, जिसको देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं छोड़ना चाहता।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago