देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इस दौरान समापन कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अभी तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा के ओएमयू पर साइन किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में दुनियाभर से कई इन्वेस्टर और डेलीगेट्स ने इसमें हिस्सा लिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस इन्वेस्टर समिट के जरिए उत्तराखंड को निवेश की एक नई डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है।
आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन होना है। जिसमें शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में शिरकत करेंगे। फिलहाल इन्वेस्टर समिट में 5000 से अधिक निवेदक प्रतिनिधि व विभिन्न देशों के राजदूत शिरकत कर रहे हैं। वहीं 44 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
बता दें कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।’ उन्होंने कहा कि ‘भारतीय कंपनियों के लिए, भारतीय निवेशकों के लिए यह आदर्श समय है’ भारत कुछ ही वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है’ मेरे तीसरे कार्यकाल में ऐसा होना तय है।’
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…