उत्तराखंड
Share0
*चमोली जिले में 8 अप्रैल को होगा दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होम वोटिंग*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी है। होम वोटिंग के लिए ऐसे मतदाताओं को निर्धारित फार्म पूर्व में ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।जनपद चमोली में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आठ अप्रैल को होम वोटिंग होगी। किसी कारण से जो लोग छूट जाएंगे, उनको 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।होम वोटिंग की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को सहायक रिटर्निंग और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां को आवश्यक प्रशिक्षण, मूवमेंट प्लान, वीडियोग्राफी, निर्वाचन सामग्री वितरण और प्राप्ति सहित समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि होम वोटिंग के लिए 55 पार्टियां बनाई गई है। जिसमें बदरीनाथ विधानसभा में 19, थराली में 14 और कर्णप्रयाग में 22 पार्टियां शामिल हैं। होम वोटिंग के लिए मतदान कार्मिकों को आगामी पांच अप्रैल को प्रशिक्षण और आठ अप्रैल को होम वोटिंग के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 3137 दिव्यांग और 2284 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक हैं।बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ आरके पांडेय, एआरओ संतोष कुमार पांडेय, एआरओ अबरार अहमद, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र वीपी मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, नोडल अधिकारी परिवहन जसवंत कण्डारी आदि उपस्थित थे।
Share0
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…