होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्सआर 300 एल और एक्सआर 300 रैली की कीमतों की घोषणा की, दोनों मॉडलों की बुकिंग देशभर में शुरू –

देहरादून –  : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई होंडा एक्सआर300 एल और होंडा एक्सआर300 रैली की कीमतों की घोषणा करते हुए इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। जुलाई 2026 में एचएमएसआई के विस्तारित 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में पेश की गईं ये दोनों मोटरसाइकिलें होंडा की ‘मेक-इन-इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। साथ ही, ये ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों तरह की परिस्थितियों में बहुमुखी प्रदर्शन चाहने वाले राइडर्स के लिए होंडा की एडवेंचर मोटरसाइकिल रेंज को भी मजबूती देती हैं। होंडा एक्सआर300 एल की कीमत ₹1,83,000 (बेंगलुरु में एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह रोज़मर्रा की उपयोगिता और ट्रेल राइडिंग के लिए बेहतर क्षमता का संतुलन पेश करती है। वहीं, होंडा एक्सआर300 रैली की कीमत ₹2,08,000 (बेंगलुरु में एक्स-शोरूम) रखी गई है। होंडा की रैली रेसिंग विरासत से प्रेरित यह मोटरसाइकिल अलग-अलग तरह के इलाकों में लंबी दूरी की यात्राओं के लिए टूरिंग-केंद्रित आराम और बेहतर विंड प्रोटेक्शन प्रदान करती है। दोनों मॉडल देशभर में केवल अधिकृत होंडा बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध होंगे। ₹5,000 की बुकिंग राशि के साथ बुकिंग अब शुरू हो गई है। ग्राहक एचएमएसआई की वेबसाइट और होंडा बिगविंग डीलर नेटवर्क के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं। होंडा एक्सआर300 एल – रोज़मर्रा की राइडिंग और ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए तैयारहोंडा एक्सआर300 एल को उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो रोज़मर्रा की उपयोगिता के साथ ऑफ-रोड इलाकों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। इसका हल्का और फुर्तीला डिज़ाइन कीचड़, बजरी, रेत और पथरीले रास्तों जैसे अलग-अलग इलाकों में आत्मविश्वास के साथ राइडिंग में मदद करता है, जबकि शहर में रोज़ाना आने-जाने के लिए भी यह उतनी ही सुविधाजनक है। एक्सआर300 एल दो रंगों एक्सट्रीम रेड और शास्ता व्हाइट में उपलब्ध होगी। स्पेसिफिकेशन्स293.5cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ ऑयल कूलर, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, असिस्ट स्लिपर क्लच होंडा एक्सआर300 रैली – हर सफर पर फतह के लिए तैयार होंडा की रैली विरासत से प्रेरित होंडा एक्सआर300 रैली को उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो लंबी दूरी की टूरिंग और अलग-अलग तरह के इलाकों में राइडिंग का अनुभव चाहते हैं। टूरिंग-केंद्रित आराम, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और रैली से प्रेरित स्टाइल के साथ यह मोटरसाइकिल ऑन-रोड और ऑफ-रोड, दोनों तरह की परिस्थितियों में लंबी यात्राओं के लिए तैयार की गई है। एक्सआर300 रैली दो रंगों एक्सट्रीम रेड और ट्रू ब्लैक में उपलब्ध होगी। स्पेसिफिकेशन्स293.5cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ ऑयल कूलर, होंडा रोडसिंक के साथ TFT मीटर, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, असिस्ट स्लिपर क्लचएक्सआर300 एल और एक्सआर300 रैली की पेशकश के साथ एचएमएसआई के ‘मेक-इन-इंडिया’ प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार को और गति मिली है। होंडा की दुनिया भर में स्थापित एडवेंचर राइडिंग की विरासत को भारतीय ग्राहकों के और करीब लाते हुए, एचएमएसआई रोज़मर्रा की राइडिंग, वीकेंड ट्रेल्स, लंबी दूरी की टूरिंग और अलग-अलग तरह के इलाकों की खोज के लिए ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध करा रही है।   ​​​​

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

27 minutes ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

34 minutes ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

48 minutes ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

2 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

3 hours ago