देहरादून: Major Accident In Uttarakhand उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक निजी बस यूके07 पीए, 4025 भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर को रवाना हुई थी। बस में कई यात्री सवार थे। भिकियासैंण-विनायक सड़क पर बस अचानकअनियंत्रित हो गई। इससे बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई थी।
टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हुई है। बस के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त गोविंद बल्लभ (80 )पुत्र कुलमणी मठपाल, पार्वती देवी (75) पत्नी गोविंद बल्लभ, सूबेदार नंदन सिंह (65) पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी, तारा देवी (50) पत्नी महेश चंद्र, गणेश पुत्र भीम बहादुर, उमेश और गोविंदी देवी (56) पत्नी हरी सिंह के रूप में हुई है।
हादसे में ये हुए घायलभिकियासैंण बस हादसे में नंदा पुत्र सदानंद, रमेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, नंदी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह, हंसी सती पत्नी रमेश चंद्र, मोहित सती, बुद्धी बल्लभ भगत, हरीश चंद्र, भूपेंद्र सिंह अधिकारी, जितेंद्र रिखाड़ी, नवीन चंद्र, हिमांशु पालीवाल और प्रकाश चंद्र पुत्र रामदत्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से नंदी देवी और राकेश कुमार को एंबुलेंस से रामनगर रेफर कर दिया गया है।
डीएम भी घटना स्थल को रवानाभीषण हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास से एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को भिकियासैंण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से डीएम भी मौके की ओर रवाना हो गए थे। डीडीएमओ के मुताबिक बस में घायलों के फंसे होने की भी संभावना है। घटना जिला मुख्यालय से करीब सौ किमी दूरी पर घटी है। हादसे से कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले सल्ट में भी एक बस खाई में गिरी थी, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
देहरादून- : सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे सीएम धामी…
2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…
माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…
Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के लिए तीन लोगों को उतारा मौत के घाट,…
देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…