उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार और भालुओं के हमलों से लोग काफी डरे हुए हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक मानव और वन्यजीव के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के धारी तहसील क्षेत्र का है। यहां तल्ली दिनी गांव में गुलदार ने शुक्रवार 26 दिसंबर सुबह एक महिला को अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दीनी तल्ली तोक धुरा निवासी हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर के नजदीक घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक से हेमा देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए का हमला इतना घातक था कि हेमा देवी को बचाने का मौका तक नहीं मिला और तेंदुए ने हेमा देवी को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।
बताया जा रहा है कि हेमा देवी की नजर तेंदुए पर पड़ गई थी। उन्होंने ही सबसे पहले शोर मचाया और तेंदुए पर पत्थर बरसाने शुरू किए। फिर भी तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा और हेमा देवी को लेकर जंगल की ओर चला गया। मामले की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जंगल में जाकर हेमा देवी की तलाश शुरू की।
बताया जा रहा है कि काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों को जंगल में हेमा देवी का शव मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने अब पीड़ित परिवार को वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
बता दें कि इससे पहले पौड़ी गढ़वाल जिले में भी गुलदार ने कई लोगों का शिकार किया था। यहां भी लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। इसी तरह चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक में भालुओं के आतंक से लोग काफी डरे हुए हैं। बीते दिनों तीन अलग-अलग घटनाओं में भालुओं ने तीन स्कूली बच्चों पर हमला किया है।
देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…
देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…
देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…
अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…
हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की आस्था: कल बंद होंगे कपाट, पाक जत्थे की…