Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में प्यार का खौफनाक अंत, मंगेतर ने ही प्रेमी का गला रेता…. – myuttarakhandnews.com

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में लव ट्रॉयएंगल का एक ऐसा खौफनाक अंजाम सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। आशु नामक युवक की इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद उसकी प्रेमिका के मंगेतर ने अपनी जलन के चलते नशीले पदार्थ देकर उसे बेहोश किया और फिर बेरहमी से गला रेतकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने बुधवार को आशु हत्याकांड का खुलासा करते हुए आशु की प्रेमिका के मंगेतर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर आशु की हत्या की थी। भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज है।
खौफनाक हत्याकांड गंगनहर कोतवाली में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रामपुर डांडी गांव निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद 26 अक्तूबर की शाम को घर से लापता हो गया था। वह अपना मोबाइल साथ लेकर बाहर गया था। उसी दिन रात को करीब साढ़े 11 बजे उसके फोन पर घंटी गई, इसके बाद फोन स्वीच ऑफ हो गया था। अगले दिन आशु का शव शिवाला मंदिर के पीछे गन्ने के खेत में मिला था। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। जांच में पता चला था कि आशु को रविवार रात को गांव के ही इंतजार उर्फ अस्तग ने इंस्टाग्राम पर फोन कर बुलाया था। आशु और इंतजार दोस्त भी थे। कॉल के बाद से आशु लापता था।
इसी के कारण पुलिस को इंतजार पर संदेह था। इंतजार पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, एसएसआई दीप कुमार और उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट आदि टीम बनाकर उसकी तलाश की। रेलवे स्टेशन के समीप से बुधवार को सुबह इंतजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर उसने आशु की हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि आशु की प्रेमिका से उसका रिश्ता हो गया था। लेकिन उसे संदेह था कि आशु अभी भी उसकी मंगेतर के संपर्क में है। इसी के चलते उसने आशु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बहाने से उसने आशु को बुलाया और नशीला पदार्थ दिया। फिर आशु का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों आरोपियों ने आशु का गला भी रेत दिया।
नंबर ट्रेस न हो इसलिए इंस्टाग्राम पर किया कॉल आशु की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई। आरोपी इंतजार जानता था कि यदि उसने मोबाइल पर फोन किया तो उसकी कॉल डिटेल आ जाएगी। इसलिए इंस्टग्राम पर आशु को फोन किया। आशु उस समय अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। जिससे इंस्टाग्राम पर कॉल आने की बात उन्हें भी पता चल गई। इसी कॉल के जरिए पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई।
शक बन गया आशु की हत्या का कारण आशु की हत्या का कारण शक बन गया। आशु की प्रेमिका का रिश्ता इंतजार से हो गया था, लेकिन उसको शक था कि आशु उसकी मंगेतर से बात करता है। इसी शक में उसने आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

53 minutes ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

6 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

6 hours ago