Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात; फूट-फूटकर रोता रहा देवर, दोस्त करते रहे भाभी के साथ गंदा काम – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: आजकल किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना बहुत मुश्किल हो गया है. आए दिन डरावने-खौफनाक मामले सामने आ जाते हैं कि सुन दिल ही कांप जाता है. अब कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में देखने को मिला. हर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करके रख दिया. एक महिला का उसके देवर के सामने ही गैंगरेप कर दिया. सबसे हैरानी की बात यह थी कि रेप करने वाले कोई अंजान नहीं बल्कि देवर के ही दोस्त थे. बेचारा देवर अपनी मां समान भाभी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी. अब पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर का है. 22 फरवरी को एक महिला पति के पीछे पड़ गई कि मुझे मेला देखने जाना है. पर, पति ने जाने से मना कर दिया. इस पर वह जिद कर अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने चली गई. वहां देवर के दोस्त राजा (खेड़ा निवासी) और करण (भदईपुरा निवासी) भी मिल गए. सबने मिलकर फास्ट फूड खाया और पवनदीप राजन का कार्यक्रम देखा.
देवर को अंदाजा भी नहीं था कि उसके दोस्त रास्ते में ही उसकी भाभी के साथ दरिंदगी करने की योजना बना चुके हैं. जब चारों का काफी देर हो गई तो एक दोस्त ने कहा कि वो शॉर्टकट जानता है, उससे चलते हैं. इस पर सभी मान गए. रात करीब 9-10 बजे के बीच लौटते समय आरोपियों ने ‘शॉर्टकट’ (किच्छा बाईपास) का झांसा दिया और ब्यूटीफुल कंपनी के पास सुनसान रास्ते पर उन्हें घेर लिया.
देवर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी आंखों के सामने हो रही दरिंदगी को देख फूट-फूटकर रो रहा था. आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और कहा कि अगर हिला तो गोली मार देंगे. वह हाथ जोड़कर भाभी को छोड़ने की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. जब भाभी ने दरिंदगी का विरोध किया, तो एक आरोपी ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर दिया, जिससे उनकी अंगुली बुरी तरह घायल हो गई.इसके बाद राजा और करण ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. दरिंदों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर देंगे. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. रुद्रपुर पुलिस ने बताया कि मामले में देवर की संलिप्तता दिख रही है. इसलिए उस पहलू को देखते हुए भी जांच कर रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

11 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

12 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

12 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

12 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

13 hours ago