हरिद्वार: गुरुवार सुबह लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कनखल थाना क्षेत्र के ज्यापोता गांव के पास की है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार,सड़क पर चल रही दो बाइक आपस में टकरा गईं थी और टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े,उसी समय पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर युवकों के ऊपर से गुजर गया।हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक के अनुसार मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
Post Views: 2
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: This year, too, at Virasat Mahotsav, the old…
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…