हरियाणा से घूमने आए युवकों की कार हादसे का शिकार, एक अस्पताल में भर्ती
देहरादून। आशारोड़ी के पास रविवार तड़के लगभग 03:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा से देहरादून आ रही सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रोले (HR 63 F 5353) से पीछे से टकरा गई।
हादसे के समय सभी युवक हरियाणा से उत्तराखंड की ओर यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए कोरोनेशन और दून अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
अंकुश पुत्र अजीत, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत (हरियाणा)
पारस पुत्र जयकरण, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत
अंकित पुत्र राजेश, निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद
नवीन पुत्र नरेश, निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक
घायल:विनय पुत्र विजय, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत
पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में ले लिया है और चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार (निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर) से पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…
उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…
ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…
लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…
ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19…
उत्तराखंड से आगे बढ़ेगा UCC? अमित शाह ने 21 NDA राज्यों को लेकर किया ऐलान…