Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बनकर टूट रही है. आए दिन कोई न कोई भूस्खलन की घटना हालात ख़राब है. इसी बीच पिथौरागढ़ में मुनस्यारी के पास भीषण लैंड स्लाइड हुई है, इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया है. जिसमें पूरा का पूरा पहाड़ धंसकर सड़क पर आ गया. मलबा गिरने से सड़क टूट गई है और रास्ते को नुकसान पहुंचा हैपिथौरागढ़ में हुए लैंड स्लाइड की भयानक तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई है. जिसके देखा जा सकता है कैसे रेत के टीले की तरह बड़े-बड़े बोल्डर लुढ़कते हुए देखे जा सकते हैं. इसके बाद दूर-दूर तक धूल का ग़ुबार छा गया. इस हादसे की चपेट में सौ से ज़्यादा बकरियों के हताहत होने की संभावना बनी हुई है.सड़क पर आ गिरा पूरा पहाड़ये घटना मुनस्यारी के पास स्थित मल्ला जोहार क्षेत्र में हुई है. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त तल्ला जोहार क्षेत्र के कोटा का रहने वाला एक शख्स अपनी सैकड़ों बकरियों के साथ यहां से निकल रहा था. तभी पहाड़ नीचे धंस गया, जिसकी चपेट में कई बकरियां आ गई. बारिश की वजह से इस इलाके में लगातार लैंड स्लाइड का खतरा बना हुआ है.उत्तराखंड में लगातार मौसम विभाग बिगड़ते मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है, जिसके कारण कुमाऊं और गढ़वाल दोनों ही मंडलों के पहाड़ी इलाकों में लगातार लैंड स्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. यह घटनाएं सरकार और स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचा रही हैं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी लोगों इन परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं. सरकार को भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके.इस घटना में फंसी बकरियों के मालिक को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है, साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है. सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके फिलहाल पहाड़ी रास्तों पर सफर करते वक्त बेहद ध्यान देने की जरूरत है.
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…